तराई में घुसपैठ और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए जंगलों में हाई अलर्ट

स्वदेशी टाइम्स, हल्द्वानी : उत्तराखंड वन विभाग ने होली पर्व के मद्देनजर तराई के जंगलों में हाई अलर्ट जारी किया है। फील्ड स्टाफ को जंगल की निगरानी विशेषकर उप्र बॉर्डर से सटे जंगलों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

तराई पूर्वी वन डिवीजन के जंगल नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत तक उत्तर प्रदेश व नेपाल बॉर्डर तक फैले हुए हैं। होली के त्योहारी सीजन के मद्देनजर संभावित घुसपैठ और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए वन डिवीजन में हाई अलर्ट घोषित किया गया है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, शिकार या अनधिकृत प्रवेश की घटना न हो सके। फील्ड स्टाफ का अवकाश निरस्त कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *