दुखी मन से छोड़ा माघ मेला: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
स्वदेशी टाइम्स, प्रयागराज : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने माघ मेला छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसी कल्पना भी नहीं की थी। यहां उनके पहचान पर प्रश्न चिह्न खड़ा करने का प्रयास किया गया।
प्रयागराज में चल रहे माघ मेला से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दुखी मन से विदा लेने का ऐलान किया है। बुधवार सुबह आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह आस्था और श्रद्धा के साथ माघ मेला में आए थे, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि बिना स्नान किए ही लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज हमेशा से शांति, विश्वास और सनातन परंपराओं की भूमि रही है और यहां से इस तरह लौटना उनके लिए बेहद पीड़ादायक है।
