अपर्णा यादव परिवार से बाहर, प्रतीक करेंगे तलाक: महिला ने खोला दर्द
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर उनका दर्द छलका।
यूपी के राजनीतिक गलियारों के इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह बात सार्वजनिक की।
बताते चलें कि अपर्णा यादव और प्रतीक की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। इससे पहले वह दोनों आठ साल तक दोस्त रहे। यह बात अपर्णा ने एक इंटरव्यू में कही थी। दोनों लोग एनिमल लवर हैं। अक्सर पेट्स के साथ सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखने को मिल जाती है।
अपर्णा वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वहीं प्रतीक बिजनेस करते हैं। साथ ही जिम वगैरह भी चलाते हैं। दोनों अपने-अपने कामों में काफी व्यस्त रहते हैं। अब अचानक यह तलाक की बात सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
