कफ सिरप की काली कमाई: चौंकाने वाले खुलासे, ईडी ने बदली जांच की दिशा
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : नशीली कफ सिरप कांड में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच की दिशा बदल दी है। दुबई से संचालित सिंडिकेट हवाला के किस नेटवर्क से भारत में सक्रिय अलग-अलग सिंडिकेट को रकम भेजी जाती है, इसकी पुष्टि हो चुकी है।
नशीले कफ सिरप की तस्करी से होने वाली काली कमाई का इस्तेमाल टेरर फंडिंग में होने की आशंका को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच की दिशा बदल दी है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में कई हवाला ऑपरेटर रडार पर हैं। बांग्लादेश के कुछ इस्लामिक संगठनों की खाड़ी देशों में सिरप बेचने में संलिप्तता की वजह से आतंकी संगठनों को भी इसका फायदा मिलने की आशंका है। लिहाजा, ईडी इससे जुड़े नेटवर्क की जड़ें तलाश रही है।
