मोहम्मद आरिफ — मदरसे का मौलाना, नाबालिग बच्चे के साथ अश्लील हरकत का आरोप

स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ज्वालापुर में मदरसे के मौलाना के शर्मनाक कृत्य ने सबको हैरान कर दिया। मौलाना ने नाबालिग बच्चे के साथ की अश्लील हरकत की।

पूरा मामला ज्वालापुर के मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया का है। जहां के मोहतमिम मौलाना मोहम्मद आरिफ पर बच्चों के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया। बच्चे के परिजन ने मौके पर सवाल-जवाब किए, जिनकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है।

वायरल वीडियो में मौलाना अपनी हरकत को “प्यार करने” का नाम देते दिख रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको देखकर लोगों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों ने मदरसे की व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हरिद्वार के मदरसों यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कहीं ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *