Uttarakhand: लबसना कार्यक्रम में रक्षामंत्री का संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर पर कही अहम बातें
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मसूरी लबसना में 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि हमने बहुत संतुलित जवाब दिया था, हमारा जवाब आक्रामक नहीं था।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मसूरी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट शॉप का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं।वह वायु सेवा के विशेष विवान से शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। यहां सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके कुछ देर बाद वह एमआई 17 हेलिकॉप्टर से मसूरी के लिए रवाना हुए।
