मौसम विभाग का पूर्वानुमान: पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी के संकेत नहीं, सर्दी बढ़ेगी

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम पढ़ रही सूखी ठंड से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।  वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो राज्य के ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 26 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने वाला है। फिलहाल, बारिश के कोई आसार नहीं है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 21 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। बारिश के आसार नहीं है। लोगों को सूखी ठंड की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में आने वाले दिनों यानी 22, 23, 24, 25 और 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से सर्दी बढ़ सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पोस्ट मानसून की बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज यानी शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के लगभग रहने की संभावना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *