सड़क किनारे खड़ी लग्जरी गाड़ियों में लगी भीषण आग, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : राजधानी के पटेल नगर क्षेत्र में तीन गाड़ियों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे।

देहरादून शहर के पटेल नगर थाना क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोड किनारे खड़ी तीन लग्जरी कारों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।

आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते तीनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे।

पटेल नगर के थाना अध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, या फिर इसके पीछे कोई शरारती तत्व का हाथ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *