मौसम विभाग का अलर्ट: 4-5 नवंबर को भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में सतर्क रहें

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम के समय लोग ठंड महसूस कर रहे है। दोपहर के वक्त चटख धूप लोगों को परेशान कर रही है। इसी बीच विभाग ने राज्य में 4 और 5 नवंबर को मौसम की बड़ी चेतावनी दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 4 और 5 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने के साथ बिजली भी चमकेगी। जबकि शेष 8 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आज यानी सोमवार को प्रदेश के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यानी आज राज्य में कहीं भी बारिश नहीं होगी।

शहर         अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

देहरादून       25° सेल्सियस           13° सेल्सियस

हरिद्वार        27° सेल्सियस            14° सेल्सियस

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 28° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16° सेल्सियस है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *