Diwali 2025: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, ऑटोमोबाइल बाजार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: दीवाली के बीच उत्तराखंड में कारोबार खूब चमका। ऑटोमोबाइल बाजार में भी बढ़ोतरी हुई। लगभग एक महीने के त्योहारी सीजन में हर सेक्टर से सकारात्मक खबरें आईं।
हाल के दिनों में आपदा का दंश झेलकर उभरी देवभूमि में त्योहारी सीजन में बाजार की चमक बढ़ी। दीपावली तक हर सेक्टर से सकारात्मक खबरें आईं। सोना-चांदी महंगा होने के बावजूद सराफा कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली। जीएसटी कम हुई तो ऑटोमोबाइल सेक्टर सरपट दौड़ा। टू व्हीलर मार्केट में 30 से 35 फीसदी के इजाफे की उम्मीद कारोबारियों ने जताई।
