थराली में तबाही का तीसरा दिन: SDRF और DDRF की टीमें जुटीं रेस्क्यू में
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: 22 अगस्त की रात चमोली के थराली में आई भयानक आपदा ने पूरे क्षेत्र के तहस-नहस कर दिया है। आपदा में एक युवती की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग लापता हैं। लोगों को राहत शिविर में रखा गया है। चेपड़ों बाजार में तीसरे दिन सोमवार को रेसक्यू कार्य जारी है।
थराली के चेपड़ों बाजार में तीसरे दिन सोमवार को रेसक्यू कार्य शुरू हुआ। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ रेसक्यू अभियान में लगी है। शुक्रवार की रात भारी बारिश और गदेरे के आए उफान से भारी नुकसान हुआ। गदेरे के सैलाब में 11 लोग घायल हो गए थे। जबकि एक बुजुर्ग लापता हैं। लापता बुजुर्ग को खोजने में टीमें जुटी हैं।
राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी के परिसर में स्थापित आपदा राहत शिविर में प्रभावित परिवार रह रहे हैं। शिविर में रह रहे दलीप राम, आरती और सावित्री देवी ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ यहां ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहत व्यवस्था की गई। वर्तमान में 29 लोग कुलसारी राहत केंद्र में रुके हुए है।
