तिरंगा फहराते हुए सीएम धामी ने देशवासियों से की खास अपील

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान गत तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महा अभियान बन चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू  हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है।

तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर अवश्य साझा करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *