सरकार ने FSIB के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ाया, आइए इस बारे में जानें
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एफएसआईबी के वर्तमान अध्यक्ष और अंशकालिक सदस्यों के कार्यकाल को 30 जून, 2025 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। यह सेवा विस्तार 1 जुलाई, 2025 से 30 जून, 2026 तक या इसके बाद भी प्रभावी रहेगा। आइए इस बारे में जानें।
सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की नियुक्ति करने वाली संस्था एफएसआईबी के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
इस सेवा विस्तार के बाद एफएसआईसी के अध्यक्ष और अन्य सदस्य 30 जून, 2026 तक ब्यूरो में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। एफएसआईबी (फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ब्यूरो) के अध्यक्ष कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं।
