14 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 28 से 30 जून तक के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Spread the love
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ :  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और तराई क्षेत्रों के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 55 जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, सोनभद्र, गोरखपुर, वाराणसी सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, पूर्वी हिस्सों में छिटपुट बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। लोग मानसून की जोरदार बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह इंतजार जल्द समाप्त होगा, क्योंकि 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

28 से 30 जून के बीच तेज बारिश की संभावना

लखनऊ के IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तराई और बुंदेलखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *