लड़ाकू विमान पहली बार फ्रांस से बाहर राफेल के M88 इंजन का रखरखाव, हैदराबाद में MRO शॉप; 150 नौकरियों का सृजन होगा

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली: फ्रांस के लड़ाकू विमान- राफेल के M88 इंजन का रखरखाव पहली बार भारत से बाहर कराने का फैसला लिया गया है। इंजन के रखरखाव का जिम्मा सफरन एयरक्राफ्ट इंजन के पास है। कंपनी ने कहा कि वह राफेल के M88 इंजन को समर्पित MRO शॉप का निर्माण हैदराबाद में कराएगी।

राफेल के इंजन का मेंटेनेंस कराने वाली कंपनी सफरन एयरक्राफ्ट इंजन ने बड़ी घोषणा की है। इसके मुताबिक फ्रांस के बाहर पहली बार राफेल लड़ाकू विमान के इंजन का रखरखाव किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राफेल के M88 इंजन को समर्पित एक नई MRO शॉप का निर्माण कराया जा रहा है। कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि यह साइट फ्रांस से बाहर M88 मॉड्यूल का रखरखाव करने वाली पहली साइट होगी। इससे 2040 तक यानी अगले 15 वर्षों में 150 नौकरियों का सृजन होने का अनुमान है।

एक साल में 600 से अधिक इंजन मॉड्यूल का मेंटेनेंस
कंपनी ने बताया कि राफेल के इंजन का रखरखाव करने के लिए बिल्कुल नई शॉप तैयार की जा रही है। यहां एक साल में 600 से अधिक मॉड्यूल का मेंटेनेंस हो सकेगा। कंपनी ने बताया कि इस केंद्र के निर्माण से M88 निर्यात का लाभ लेने वाले ग्राहकों, विशेष रूप से भारतीय वायु सेना को लाभ मिलेगा। सफरन ने कहा, हैदराबाद में केंद्र का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *