पीएम मोदी का पाकिस्तान के लिए सख्त मैसेज, कहा-आतंकवाद वाले कांटे को निकालकर रहेंगे; ‘ईंट का जवाब पत्थर से देंगे’

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, गुजरात:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गुजरात दो दिवसीय दौरे पर गए हुए हैं। वे मंगलवार सुबह पहले गांधी नगर पहुंचे। जहां पीएम ने रोड शो किया और इसके बाद जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को सख्त मैसेज देते हुए कहा कि हम आतंकवाद वाले कांटे को निकालकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। पीएम ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”मैं दो दिन से गुजरात में हूं। कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद था और आज गांधीनगर, मैं जहां भी गया, ऐसा लग रहा है कि देशभक्ति का ज्वार, मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम लोगों से मिल रहा है। ये सिर्फ गुजरात में नहीं है बल्कि हिन्दुस्तान के कोने-कोने में है। हर हिन्दुस्तानी के दिल में एक ही चीज है। शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों न हो, लेकिन अगर एक कांटा भी चुभता है तो पूरा शरीर दुखता है, हमने तय कर लिया है कि अब उस कांटे को हर हाल में निकाल कर ही रहेंगे.”

पाकिस्तान भारत से तीन बार हारा है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सरदार पटेल की इच्छा थी कि जब तक POK भारत को वापस नहीं मिलता, तब तक सेना की कार्रवाई रुकनी नहीं चाहिए, लेकिन उनकी बात को तब अनसुना कर दिया गया। ये मुजाहिदीन, जो खून का स्वाद चख चुके थे, पिछले 75 सालों से यह सिलसिला चला आ रहा है। पहलगाम में भी इसका विकृत रूप देखने को मिला। हम 75 सालों से इस स्थिति को झेलते रहे हैं। जब भी पाकिस्तान के साथ युद्ध की नौबत आई, तीनों बार भारत की सैन्य ताकत ने पाकिस्तान को धूल चटाई। अब पाकिस्तान यह समझ चुका है कि वह भारत से युद्ध में जीत नहीं सकता।”

गांधीनगर में पीएम मोदी का रोड शो

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में एक रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उमड़े। गुजरात की उनकी दो दिवसीय यात्रा के दौरान यह उनका चौथा रोड शो था। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पीएम की अपने गृह राज्य गुजरात की पहली यात्रा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *