राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी |

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के लोगों को शुक्रवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि राज्य ने प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व प्रदर्शित करते हुए सतत विकास के बेहतरीन उदाहरण पेश किए हैं।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं सिक्किम के सभी निवासियों का भविष्य समृद्धि से भरा होने और उनके कल्याण की कामना करती हूं।’’ सिक्किम 16 मई, 1975 को देश का 22 वां राज्य बना था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। सिक्किम अपनी असीम प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अपने लोगों की गर्मजोशी के लिए पहचाना जाता है। भारत में पर्यावरण के प्रति सर्वाधिक जागरुक राज्यों में से एक के रूप में सिक्किम ने प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को प्रदर्शित करते हुए सतत विकास के बेहतरीन उदाहरण पेश किए हैं।’’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *