आरोपी नाबालिग की तलाश, छात्र ने सीनियर पर चाकू से किया बार

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कक्षा 7 के छात्र ने कक्षा 8 के एक छात्र पर कथित रूप से चाकू से हमला किया जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। बांसडीह कोतवाली प्रभारी संजय सिंह के अनुसार यह घटना बांसडीह कस्बे के एक स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान हुई। जैसे ही छात्र अपनी कक्षाओं में जाने लगे तब कक्षा 7 के एक छात्र ने वरिष्ठ छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले से छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया, वहीं रवि के पेट से खून बहने लगा।

7वीं कक्षा के छात्र ने सीनियर को चाकू मार किया लहूलुहान 
मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सुनिश्चित किया कि रवि को चिकित्सा देखभाल मिले। शिक्षकों ने रवि को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बार-बार चिढ़ाए जाने से गुस्सा कर हमला किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है, मामले की जांच की जा रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *