गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया तार-तार, नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, पौड़ीः जनपद पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट थाना क्षेत्र में से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां दो कलयुगी शिक्षकों के द्वारा गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार तार किया गया है। दरअसल, इन शिक्षकों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की हरकत की है। मामला उजागर होने के बाद थाने में शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट थाना क्षेत्र के इंटर कॉलेज में तैनात दो शिक्षकों ने वहीं पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की हरकत कर डाली। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले की जानकारी दी थी। वहीं,पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि धुमाकोट थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। दोनों शिक्षकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस पंजीकृत किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *