काशीपुर में संचालित एक बड़ी अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में संचालित एक बड़ी अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इसके चलते पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलाह और असलाह बनाने के उपकरण के साथ एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र ने बताया कि लंबे समय से गदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित असलाह फैक्ट्री में अवैध असलाह बनाया जा रहा था। वहीं, असलाह तैयार करने के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था। साथ ही अवैध असलाह को ऊंचे दामों में बेचा जा रहा था। इस मामले के बारे में पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना मिलते ही उन्होंने क्षेत्राधिकारी बाजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। जहां गदरपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त अवैध असलाह फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई कर फैक्ट्री संचालक थाना केलाखेड़ा निवासी शातिर बदमाश इं//द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ ही फैक्ट्री में बड़ी तादाद में अवैध असलाह जिसमें 04 देसी तमंचे 312 बोर के, 03 तमंचे 12 बोर के, बंदूक, पोनिया बंदूक समेत जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

वहीं, मामले का खुलासा करते हुए जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्र ने कहा कि पुलिस ने इस बड़ी अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बदमाशों की कमर तोड़ दी है। बताया गया कि मामले में लिप्त फैक्ट्री संचालक को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ-साथ फैक्ट्री संचालक के सहयोगी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अतिरिक्त कहा कि संबंधित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *