उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में बस और पिकअप की भिड़ंत, 31 मजदूर घायल; 5 की हालत नाजुक

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल, पंतनगर थाना क्षेत्र में  सुबह बस और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस दौरान पिकअप में सवार मजदूरी करने जा रहे 31 लोग घायल हो गए है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया है। सूचना पर एसएसपी सहित तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

प्राप्त सूचना के मुताबिक यानी मंगलवार की सुबह में उधम सिंह नगर जनपद के दिनेशपुर से मजदूरी का कार्य करने के लिए पिकअप में सवार होकर 31 मजदूर जा रहे थे। इसी बीच अचानक बस और पिकअप में भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप में बैठे 31 मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली है। इस सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने पांच मजदूरों की नाजुक हालत देखते हुए उनको हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

बता दें कि इस दौरान घटना में घायल हुए सभी 31 मजदूर खेतों में मजदूरी करने जा रहे थे। इस सड़क दुर्घटना में घायल सभी लोग उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर के रहने वाले हैं। वहीं जिले के कप्तान मणिकांत मिश्रा सहित पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और सभी घायल मजदूरों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। हालांकि पुलिस ने बस के चालक एवं मजदूरों के ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *