हल्द्वानीः दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा मुकेश बोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिछले कई दिनों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी बोरा को उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक हल्द्वानी में लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म और बच्ची से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। इसके चलते पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीमों के द्वारा मुकेश बोरा के घरों में कुर्की भी की गई थी।

बता दें कि एसओजी सहित पुलिस की 7 टीमें बोरा की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस टीम ने आरोपी बोरा को उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *