टिहरी में भारी बारिश से बाल गंगा नदी में आई बाढ़ , कई गांव प्रभावित; प्रशासन व एसडीआरएफ रवाना

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स , टिहरी: उत्‍तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार बारिश ने कहर बरपा दिया। टिहरी में गुरुवार रात को भारी बारिश हुई। जिससे वहां नदी-नाले उफान पर आ गए। यहां बाढ़ के हालात उत्पन्‍न हो गए। कई गांवोंं में गोशाला क्षतिग्रस्‍त हुई हैं। प्रशासन की टीम व एसडीआरएफ मौके पर पहुंच रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक भिलंगना ब्लॉक के दूरस्थ गांव तोली जखाना में बीती रात्रि को हुई भारी बारिश से बाल गंगा नदी में भयानक बाढ़ आ गई। जिससे तिनगढ़, गेवाली, तोली आदि के गांवो के ग्रामीणों की गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

साथ ही विनय खाल, भिगुन, जाखना मोटर मार्ग कई किमी तक ध्वस्त हो गया है। प्रभावित लोगों सु‍रक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की टीम व एसडीआरएफ मौके पर पहुंच रहे हैं।

बोल्डर गिरने से जेसीबी ऑपरेटर गंभीर घायल संवाद

घनसाली क्षेत्र की विनयखाल- जखाणा मोटर मार्ग पर तिनगढ़ के पास सड़क से मलबा हटाने के दौरान पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर जेसीबी मशीन के ऊपर आ गया। जिससे जेसीबी का ऑपरेटर बुरी तरह घायल हो गया। आपरेटर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेश्वर में भर्ती करने ने बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं।

क्षेत्र में लगातार हो रही भारी के कारण विनयखाल मोटर मार्ग बंद हो गया था। जिसे खोलने के लिये गुरुवार को लोनिवि ने जेसीबी को भेजा था। तिनगढ़ गांव के पास सड़क से मलबे को साफ किया जा रहा था कि अचानक पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर मशीन की छत के ऊपर गिर गया। जिससे ऑपरेटर अंकित पुत्र राम कुमार (28) नगीना बिजनौर न बुरी तरह से घायल हो गया।

ग्रामीणों की मदद से ऑपरेटर को मशीन से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेश्वर में भर्ती करवाया गया। सिर में गंभीर चोट को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जेसीबी आपरेट को काफी गंभीर चोट लगी है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

-अरुण कुमार,लोनिवि सहायक अभियंता

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *