पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के बेटे पुष्पेंद्र यादव को STF ने किया गिरफ्तार

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स , एटा ; पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव का बेटा पुष्पेंद्र यादव को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पुष्पेंद्र जिला पंचायत सदस्य है उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसे अलीगंज कोतवाली पुलिस के सोंपा गया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर कई मुकदमे दर्ज हैं। काफी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। इसके बाद एसटीएफ को लगाया गया। बताया जा रहा है कि उसे नोएडा से पकड़ा गया है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एटा जेल और उनके भाई अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव अलीगढ़ जेल में बंद हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की पुलिस को अभी तलाश है। रामेश्वर और जुगेंद्र पर 150 से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पिछले दो वर्षों में तमाम मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें जमीनों पर अवैध कब्जा, दुष्कर्म, जानलेवा हमला, लूट जैसे मुकदमे शामिल हैं। करोड़ों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। दोनों भाइयों को भू माफिया घोषित किया जा चुका है। उधर पुष्पेंद्र को गिरफ्तार करके अलीगंज कोतवाली लाया गया जहां से उसका चालान कर दिया।

अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुष्पेंद्र का मेडिकल कराया गया जहां से अदालत में पेश करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच एटा भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह ने बताया जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे एटा जेल भेजा जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *