आगरा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार की बस से हुई टक्‍कर, बाल-बाल बचे लोग

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स,आगरा ; दिल्ली हाईवे के दरगाह अबुल उलाह कट पर अवैध बस स्टैंड पर सवारियों के लिए अचानक बस रोकने से हादसा हो गया। तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की कार पीछे से बस में भिड़ गई। हादसे में पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात आईपीएस अधिकारी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के भाई ,भाभी और परिवार की महिला घायल हो गए।

हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा। आईपीएस की मां लखनऊ में वेंटीलेटर पर हैं। परिवार उन्हें देखने लखनऊ जा रहा था।

कार सवार दिल्ली के राजू ने बताया कि वो ड्राइव कर रहे थे। बगल की सीट पर कार मालिक सत्यव्रत अशोक बगल की सीट पर बैठे थे, पीछे उनकी पत्नी शकुंतला देवी और परिवार की ही आशा देवी बैठी थीं। उनकी माता का लखनऊ में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। वो वेंटीलेटर पर हैं। सभी उन्हें देखने एक्सप्रेस वे होकर लखनऊ जा रहे थे। कार में गहने नकदी समेत काफी सामान था।

भगवान टॉकिज फ्लाई ओवर से उतरते समय दरगाह अबुल उलाह कट पर आगे चल रही बस को चालक ने अचानक रोक दिया। ब्रेक लगाने का प्रयास किया पर गाड़ी अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस की सवारियां बस से उतर कर चली गईं। चालक भी फरार हो गया।

हाईवे पर वाटरवर्क्स चौराहे की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को दरगाह के पास मैदान में खड़ा कराया। कार में मौजूद घायलों को दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। उनका सारा सामान पुलिस आटो में रखकर थाने ले गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बसों के खड़े होने से आए दिन हादसे होते हैं। बुधवार को भी एक युवक चोटिल हुआ था। बस चालक पुलिसकर्मियों की बात भी नहीं मानते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *