अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर, बिल्डरों में मची खलबली; ओएसडी ने दी ये सख्त चेतावनी
स्वदेशीटाइम्स, गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित दुहाई व बसंतपुर सैंथली में 28 बीघा जमीन पर काटी जा रही दो अवैध कॉलोनी को गुरुवार को जीडीए ओएसडी कनिका कौशिक के नेतृत्व में प्राधिकरण ने ध्वस्त किया।
इस दौरान कॉलोनाइजर व उनके समर्थकों ने विरोध किया, लेकिन जीडीए ओएसडी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए पुलिस को निर्देश देकर उन्हें मौके से हटवाया।
