खिड़की के बाहर झांकना महिला को पड़ा भारी, एक झटके में ही सिर कटकर सड़क पर गिरा, यह देख लोगों की निकल गई चीख

Spread the love

स्वदेशीटाइम्स, कौशांबी। कोखराज थानाक्षेत्र के हाईवे स्थित पंचम ढाबा के समीप टूरिस्ट बस से सिर निकालकर बैठी महिला का सिर पीछे से आ रहे ट्रेलर की टक्कर से कटकर अलग हो गया। झटके के चलते बगल में बैठे दो बच्चे भी चोटिल हो गये।

राजस्थान के श्रीगंगा नगर से श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज होते हुए मथुरा वृंदावन जा रही थी। बस कोखराज क्षेत्र से गुजर रही थी। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बीच अनंत कुमार की 40 वर्षीय पत्नी अलका ने सिर खिड़की से बाहर निकाल लिया। उसके बगल में दो बच्चियां संध्या और मल्लिका बैठी थीं।

इस बीच बगल से ओवरटेक कर गुजर रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और महिला के सिर को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में महिला का सिर धड़ से कटकर अलग होकर सड़क पर गिरा। झटका लगने से बगल में बैठी दोनों बच्चियां भी जख्मी हो गईं।

चीख-पुकार सुनकर चालक ने गाड़ी रोका। महिला की खून से लथपथ लाश देख सूचना कोखराज पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष इंद्रदेव का कहना है कि पीछा करके ट्रेलर चालक को पकड़ लिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *