हज यात्रा पर गए कितने भारतीयों की हुई मौत? विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Spread the love

स्वदेशीटाइम्स, नई दिल्ली। सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है। शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल भारत से एक लाख 75 हजार लोग हज के लिए मक्का गए हैं। इनमें से अब तक 98 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि ये मौते प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारियों और वृद्धावस्था के कारण हुई हैं।

इनमें अराफात के दिन 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 4 की जान दुर्घटना की वजह से हुई है। पिछले साल हज में मरने वाले भारतीयों की संख्या 187 थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *