अल्पसंख्यक आयोग ने की जनसुनवाई, लापरवाही पर अफसरों को लगाई फटकार, मुकदमे की दी चेतावनी

Spread the love

स्वदेशीटाइम्स, हल्द्वानी: अल्पसंख्यक आयोग गुरुवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में जनसुनवाई की. जिसमें विभिन्न विभागों और पुलिस से उत्पीड़ित लोगों ने आयोग में शिकायत की. आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने अधिकारियों के साथ जनसुनवाई करते हुए कई विभागों के अधिकारियों को फटकार भी लगाई. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने बताया कि उनके पास 55 शिकायत आई थी, जिसमें 20 शिकायतों का समाधान किया गया है. साथ ही आयोग की जनसुनवाई में न पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा है.

इस दौरान उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने बताया कि आयोग में विभिन्न जिलों से फरियादी द्वारा शिकायत की गई थी. जिनकी एक-एक करके जन सुनवाई की गई. मजहर नईम नवाब ने कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अपनी कार्यशैली में सुधार करते के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले की रहने वाली सना परवीन को 2 साल बाद न्याय मिला है. जिसका स्कूल में उत्पीड़न किया गया था. अल्पसंख्यक आयोग द्वारा उसको न्याय दिलाया गया है. मामले में अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई थी. लेकिन उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि अगर उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आयोग के पास इतना अधिकार है कि वह अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकता है.

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने कार्यशैली में सुधार करें, नहीं तो उनके खिलाफ अल्पसंख्यक आयोग द्वारा कार्रवाई की जाएगी.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *