इस समुदाय की मदद के लिए आगे आए मस्क, तोहफे में दी इंटरनेट सेवा; अब लोग कर रहे ये गंदे काम
ब्रासीलिया। ब्राजील के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले 2,000 सदस्यों वाले एक जनजाति को आखिरकार काफी संघर्षों के बाद इंटरनेट की सुविधा मिली। इन जनजाति समूह को कुछ महीने पहले ही स्टारलिंक की सेवा दी गई थी। ‘न्यू यॉर्क पोस्ट’ के अनुसार, मारुबो जनजाति के नाम से जाने जाने वाले सुदूर वर्षावन समुदाय (Remote Rainforest Community) को नौ महीने पहले मस्क की स्टारलिंक सेवा मिली थी, लेकिन अब तक इस सुविधा ने समुदाय को इसके विभिन्न प्रतिकूल प्रभावों के कारण कटु रूप से विभाजित कर दिया है।
इंटरनेट सुविधा मिलने के बाद समुदाय के वरिष्ठों का मानना है कि जनजाति के कुछ युवा सदस्य समूह चैट में अश्लील वीडियो देख रहे हैं साथ ही एक दूसरे को ऐसे वीडियो साझा कर रहे हैं और उनके बीच काफी आक्रामक ‘यौन व्यवहार’ देखा गया है।
