सावधान! बेटे को दुष्कर्म में गिरफ्तार बताकर बुजुर्ग से ठगे पांच लाख रुपये, शिकायत दर्ज

Spread the love
स्वदेशीटाइम्स, गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने कविनगर थानाक्षेत्र की सोसायाटी में रहने वाले पीडब्लूडी के रिटायर्ड इंजीनियर को साइबर अपराधियों ने फोन कर बताया कि उनके बेटे को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे छोड़ने की एवज में पांच लाख रुपये बुजुर्ग से ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित ने पुलिस (Ghaziabad Police) को शिकायत देकर बताया कि 25 मई की दोपहर उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि वह गाजियाबाद पुलिस का इंस्पेक्टर बोल रहा है। उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। मुंबई की रहने वाली लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आशीष को लेने मुंबई से पुलिस आई हुई है। उन्हें कहा गया कि यदि वह पांच लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दें तो उनके बेटे का मुंबई के लिए चालान नहीं होने देंगे और अपराधियों की सूची से नाम कटवा देंगे। आरोपित के झांसे में आकर उन्होंने पांच लाख रुपये की व्यवस्था कर बताए गए खातों में धनराशि ट्रांसफर करा दी। शाम करीब तीन बजे उनके बेटे का फोन आया तो उन्होंने पूरी बता बताई। पीड़ित ने मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *