काशी में पीएम मोदी का रोड शो, स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा के दिग्गज

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, काशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज काशी आ रहे हैं। उनका रोड शो शाम को बीएचयू गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शाम पांच बजे शुरू होगा। वह अस्सी के रास्ते गोदौलिया से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएंगे। यहां दर्शन-पूजन करेंगे। लगभग चार घंटे में पांच किमी के इस रास्ते को तय करेंगे।

  • काशी में पीएम का पल-पल हो रहा इंतजार
पीएम मोदी कुछ ही देर में काशी पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता भाजपा के ध्वज को हाथ में लिए जयकारे लगा रहे हैं।
  • पीएम मोदी के स्वागत में खेली जाएगी मसाने की होली
काशी में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर रौनक दिख रही है। रोड शो वाले रास्ते के चौराहों से लेकर छतों तक लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं पीएम के स्वागत में कलाकार सज- धजकर पहले से बने प्वॉइंट पर पहुंच गए हैं। पीएम के स्वागत में मसाने की होली खेलने के लिए शिव के भक्तों के वेश में कलाकार तैयार हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *