राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं नतीजे इस तारीख तक, अगले सप्ताह खत्म हो सकता है इंतजार
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किये जाएंगे। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड सभी स्ट्रीम एवं कक्षाओं का रिजल्ट अलग-अलग जारी करता है। अनुमान एवं पिछले पैटर्न के मुताबिक बोर्ड पहले 12वीं क्लास कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करेगा। इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम एवं अंत में कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट के लिए डेट एवं समय की घोषणा जल्द ही नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जाएगी।
