स्वदेशी टाइम्स, पीलीभीत : पीलीभीत में आए दिन आबादी वाले इलाकों में तेंदुआ और बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। शनिवार को एक तेंदुआ शहर से नजदीक पहुंच गया। शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव सैदपुर में रेलवे लाइन किनारे बैठे तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। इस पर जब तेंदुए ने दौड़ लगाई तो ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर उसे दौड़ा लिया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को दौड़ते दिख रहे हैं। जानकारी मिलने पर सामाजिक वानिकी डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। सुरक्षा के लिहाज से पास में संचालित बेसिक शिक्षा के जूनियर हाई स्कूल कुंवरपुर में अवकाश कर दिया गया। सुरक्षा घेरे में बच्चों को उक्त स्थान से बाहर निकाल कर घर भेजा गया। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
- स्कूल बस के सामने आया बाघ