बढ़ गया सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार, 20 मई के बाद आएंगे नतीजे
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो फिलहाल बढ़ गया है। आधिकारिक अपडेट के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षा का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जा सकता है। CBSE 10th 12th Result 2024 की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही आप एसएमएस, डिजिलॉकर एवं अन्य पोर्टल्स के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बढ़ गया इंतजार, 20 मई के बाद आएंगे नतीजे
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार फिलहाल बढ़ गया है। बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा 20 मई के बाद किए जाने का अपडेट जारी किया गया है।
आ गई अपडेट, सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट इस तारीख को होगा घोषित
सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जारी अपडेट के अनुसार 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा 20 मई 2024 के बाद की जाएगी।
.jpg)
