बसपा ने रायबरेली सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, ठाकुर प्रसाद को मिला टिकट, लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, रायबरेली  : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बहुजन समाज पार्टी ने रायबरेली संसदीय सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने ठाकुर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। ठाकुर प्रसाद दो बार यहां से विधानसभा का चुनाव लड़े हैं, लेकिन हार गए थे। 2024 में वह सांसद बनने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। वैसे तो ठाकुर प्रसाद लखनऊ के मानसरोवर सेक्टर बी के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने अपना आशियाना सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बहाई लालगंज में भी बनवा लिया है। सरेनी विधानसभा सीट से ठाकुर प्रसाद 2017 और उसके बाद 2022 में चुनाव लड़े, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सके।

इस बार बसपा ने ठाकुर प्रसाद पर एक बार फिर विश्वास जताया है और उनको दिल्ली का रास्ता तय करने के लिए लोकसभा का टिकट दिया है। बसपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है। इससे पहले विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे। अबकी बार लोकसभा से टिकट मिला है। रायबरेली सीट से बसपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किया है। अब भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है। बसपा ने अंबेडकरनगर सीट पवर कमर हयात अंसारी और बहराइच सीट पर बृजेश कुमार सोनकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *