केजरीवाल के लिए यातना गृह बना तिहाड़, पीएम और एलजी 24 घंटे CCTV से कर रहे निगरानी : संजय सिंह

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने फिर से केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तिहाड़ जेल सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए एक यातना गृह बन गया है।

आप नेता ने कहा,  “उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसा हिटलर के काल में किया जाता था। संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे प्रधानमंत्री कार्यालय और एलजी की निगरानी में रख जा रहा है। दोनों ही सीसीटीवी का लिंक मंगवाकर केजरीवाल को देख रहे हैं।”

प्रधानमंत्री जी ने एलजी को भी इसी काम में लगा दिया है कि अरविंद केजरीवाल को कितनी यातनाएं दी जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का अत्याचार पूरा देश देख रहा है। आप ये भी देख रहे होंगे कि केजरीवाल जेल में झाड़ू लगाते हैं।

उन्होंने कहा,   “वो अंदर जितना झाड़ू लगाएंगे बाहर उतना ही भाजपा साफ होगी। सीएम को दी जा रही यातनाओं के देखकर उनके माता पिता बेहद दुखी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पहले चरण के चुनाव बाद भाजपा बौखला गई है।”

केजरीवाल के खिलाफ हो रही गहरी साजिश

संजय सिंह ने दावा किया, “24 घंटे मानिटरिंग करने का मकसद ये देखना है कि वो कितना परेशान हैं। कितना टूटा? कब सो रहा है? इतना परेशान किया जाए कि जान से खिलवाड़ हो जाए।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ सरकार गहरी साजिश रच रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *