मेरठ के हर्रा में अखिलेश यादव की जनसभा स्थगित, इंतजार करते रहे समर्थक
स्वदेशी टाइम्स, मेरठ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर सिवालखास विधानसभा के गांव हर्रा में बागपत लोकसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में रैली के लिए पहुंचना था लेकिन एन वक्त पर उनका जनसभा में आना निरस्त हो गया। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने जनसभा स्थल पर मंच संभाले रखा। वहीं रैली स्थल पर समर्थक अखिलेश यादव का इंतजार करते रह गए।

