BSP पर कम, SP-कांग्रेस पर PM ने साधा निशााना, बोले- परिवादवाद की फैक्टरी पर अलीगढ़ का ताला
स्वदेशीटाइम्स, अलीगढ़: 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार पर निकले पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड पर हुई। पीएम मोदी ने जहां एक और भाजपा के अलीगढ़ प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथर प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के लिए वोट मांगे, वहीं बसपा को कम, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पीएम नरेंद्र मोदी से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा के मंच पर 1 बजकर 35 मिनट पर पहुंचे। वहां पर सीएम योगी का स्वागत किया गया। मंच पर अलीगढ़ के भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम, हाथरस के प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि, मंत्री असीम अरूण, एमएलसी तारिक मंसूर, महापौर प्रशांस सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ अलीगढ़ की सातों विधायक मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 1 बजकर 45 मिनट पर अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में पहुंचा। पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे तो योगी ने उनको अलीगढ़ का ताला और चाबी का प्रतीक देकर स्वागत किया। अलीगढ़ और हाथरस भाजपा प्रत्याशियों ने कमल का फूल देकर पीएम मोदी का स्वागत किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा यह
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पहले चरण के किसी भी सीट पर विपक्षियों का खाता भी नहीं खुलेगा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के लिए पीएम मोदी स्वयं आए थे, जिसका अब सत्र भी शुरू हो गया है। जिन सपा, बसपा, कांग्रेस के लोगों ने विकास से वंचित रखा, चुनाव के माध्यम से उनकी किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगाकर पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं। फिर एक बार, अबकी बार मोदी सरकार के नारे लगवाए। अलीगढ़ से सतीश गौतम और हाथरस से अनूप वाल्मीकि के लिए वोट देने की अपील की। केवल कमल का फूल और मोदी को देखे। जय, जय श्रीराम के साथ बात को खत्म किया।कांग्रेस-सपा के परिवादवाद की फैक्टरी पर लगाया अलीगढ़ का ताला





