केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ईडी को नोटिस, 24 अप्रैल तक देना होगा जवाब

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अपील याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर सुनवाई 29 अप्रैल तक के लिए स्थगित की। केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले में पास की तारीख देने को कहा।

इस पर न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा हम तारीख दे रहे हैं, वो तारीख नहीं दे सकते जैसा आप सुझाव दे रहे हैं। केजरीवाल ने गिरफ्तारी व ईडी रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय को चुनौती दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *