Lok Sabha Chunav 2024 में शराब सप्‍लाई करने को घर को ही बना दिया ‘ठेका’, पुलिस ने छापा मारा तो रह गई दंग

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, हल्द्वानी : Lok Sabha Chunav 2024: काठगोदाम पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घर को मदिरा की दुकान बनाकर शराब बेच रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अंग्रेजी व देसी शराब की 52 पेटी बरामद हुई है।

काठगोदाम पुलिस को सूचना मिली कि चिड़ियाघर के पास रामलाल कालोनी गौलापार निवासी आरोपित मनीष कुमार अपने घर से शराब बेच रहा है। इस पर थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने घर में छापा मारा। घर के अंदर 20 पेटी अंग्रेजी व 32 पेटी देसी शराब बरामद हुई।

आरोपित मनीष कुमार ने बताया कि उसने चुनाव के दौरान शराब सप्लाई करने के लिए घर में पेटियां जमा की थीं। गांव व दूसरे क्षेत्र से आने वालों को वह बाजार रेट पर शराब बेच रहा था। पुलिस ने मनीष कुमार पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शराब की पेटियों को सील कर दिया है।

टीम में खेड़ा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम, दमुवाढूंगा चौकी इंचार्ज महेंद्र राज, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, चंदर सामंत, संतोष कुमार, योगेश कुमार व बसंत टम्टा आदि मौजूद रहे।

  • 13 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

भीमताल: आदर्श आचार संहिता के चलते चैकिंग के दौरान थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलचौना ग्राम से प्रकाश चंद्र निवासी कपकोट के कब्जे से 144 पव्वे देसी शराब बरामद किए गए। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *