Haryana: भाजपा नेता से रिश्वत लेते JE गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
स्वदेशी टाइम्स, फतेहाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो ने जेई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इसके बाद एसीबी की टीम ने बिजली निगम कार्यालय में छापेमारी कर जेई को 34 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार दोपहर को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई धर्मवीर सिंह रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया है। जेई पर बीजेपी नेता एवं बिजली निगम के ठेकेदार भवानी सिंह से बिल पास करने की एवज में एक लाख रुपये मांगने का आरोप है।