होली की रात खौफनाक वारदात: सोते हुए वकील का गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
स्वदेशी टाइम्स, झज्जर : हरियाणा के झज्जर में होली की रात एक वकील की हत्या कर दी गई। सोए हुए वकील की गला रेतकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झज्जर में होली की रात छारा चुंगी के पास देर रात एक वकील की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिलानी गांव की विजयलक्ष्मी कॉलोनी निवासी देवराज चाहर के तौर पर हुई है। घर पर सो रहे अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या की गई है। देर रात गंभीर हालत में उनको निजी अस्पताल लाया गया था, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।