केदारनाथ धाम: बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव, यात्रियों के लिए सुविधाओं का निरीक्षण
स्वदेशी टाइम्स, रुद्रप्रयाग: मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की।
