Uttarakhand: देवभूमि की आध्यात्मिक धरोहर हमारी सबसे बड़ी शक्ति — सीएम धामी
स्वदेशी टाइम्स, ऊधम सिंह नगर: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धा और आस्था के प्रतीक के रूप में मंदिर में बड़ी घंटी चढ़ाई।सीएम ने मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ सीएम का अभिनंदन किया। पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।
