करनाल से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: कार ट्रक में घुसी, 6 लोगों की मौके पर मौत

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर ढाबे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर से अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में हरियाणा के रहने वाले एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के तितावी इलाके के पानीपत खटीमा मार्ग पर ढाबे पर खड़े एक ट्रक में कार घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की हो गई। परिवार अस्थियां लेकर करनाल से हरिद्वार जा रहा था।

मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर ढाबे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर से अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची है।

परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों फरीदपुर के महेंद्र की मौत हुई थी। बुधवार को उनकी अस्थियां लेकर उनका बेटा पीयूष और परिवार के अन्य सदस्य  मोहिनी, अंजू, विक्की राजेंद्र, हार्दिक और शिवा हरिद्वार जा रहे थे। तितावी क्षेत्र में बघरा के पास हादसा हो गया। हार्दिक को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया है। जबकि छह लोगों की मौत हो गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *