बरेली हिंसा का ड्रोन वीडियो जारी, सड़कें बनीं संग्राम का मैदान
स्वदेशी टाइम्स, बरेली: बरेली पुलिस ने बुधवार को बवाल से संबंधित ड्रोन वीडियो जारी किए हैं। ये वीडियो 26 सितंबर के है। इसी दिन बिहारीपुर इलाके में नमाज के बाद खलील तिराहे के पास सड़क पर भीड़ जुटी थी।
बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से अब तक 75 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच पुलिस ने बुधवार को बवाल से संबंधित ड्रोन वीडियो जारी किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये वीडियो उस वक्त हैं, जब बिहारीपुर इलाके में नमाज के बाद खलील तिराहे के पास सड़क पर भीड़ जुटी थी। बेकाबू भीड़ को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जब लोग नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। ड्रोन वीडियो में बेकाबू भीड़ को पुलिस रोकने का प्रयास करती दिख रही है। इसके बाद लाठीचार्ज हुआ।
