UP: स्कूली बच्चों से भरी वैन खंभे से टकराई, 10 घायल, मंदिर की दीवार ढही
स्वदेशी टाइम्स, पीलीभीत: बरखेड़ा क्षेत्र के भोपतपुर गांव में स्कूल वाहन से फिर हादसा हो गया। बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को वैन से निकाला। 10 बच्चे घायल हुए हैं।
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन बुधवार सुबह भोपतपुर गांव में बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कई बच्चों को हल्की चोट आई है। एक बच्ची गंभीर घायल हुई है। सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं वैन की टक्कर से मंदिर की दीवार भी टूट गई। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लिया है। जिस घर में मंदिर बना है, उसके मालिक ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
