‘प्लीज बचा लो…मैं भागकर आई हूं, ये कराते हैं गंदा काम, बालिका के शरीर पर चोट के निशान देख पुलिस की रूह कांपी
स्वदेशी टाइम्स, आगरा: आगरा के सदर क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका की खरीद फरोख्त कर देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। बालिका ने महिला के चंगुल से भागकर एक राहगीर से मदद मांगी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। उसने विरोध करने पर पीटने, सिगरेट से दागने की बात की।
प्लीज मुझे बचा लो, मैं भागकर आई हूं, यह देखो मेरे शरीर पर चोटों के निशान, ये (गीता) मुझसे गलत काम (देह व्यापार) कराती है। छुट्टन, गीता का बेटा अमित तीनों मना करने पर मारते हैं, मैं छत से कूदकर, भागकर आई हूं। जब मासूम बालिका ने यह बात कही तो मददगार अजय सिंह के साथ पुलिस की भी रूह कांप गई।
बालिका ने बताया कि मैंने घर की कुंडी लगा दी थी। उसकी शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। सिर और हाथों से खून भी निकल रहा था। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
