चलती बस के इंजन में भड़की आग, धुएं से मची अफरा-तफरी; बस में सवार थे 28 बच्चे

स्वदेशी टाइम्स, पिलखुवा : गनीमत रही कि घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद स्कूल कर्मचारियों के अनुसार बस में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं और आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर पिलर नंबर 65 के पास सोमवार को बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। बस के चालक परिचालक व आस-पास के लोगों ने बस में सवार 28 बच्चों को तुरंत नीचे उतारा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार रजनी विहार मोहल्ले स्थित कोहिनूर स्कूल के छात्र परीक्षा देकर प्राइवेट बस से घर लौट रहे थे। बस जैसे ही पिलर नंबर 65 के पास पहुंची, चालक सीट के समीप इंजन की ओर से अचानक धुआं निकलने लगा और हल्की आग भी दिखाई दी। देखते ही देखते बस के भीतर धुआं फैल गया और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

बच्चों को तुरंत बस से नीचे उतार दिया गया। इसके बाद बस को तुरंत ही मौके से हटा दिया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद स्कूल कर्मचारियों के अनुसार बस में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं और आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

बस को जल्द ही मौके से हटा दिए जाने के कारण उसकी फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *